ओबरा (सोनभद्र)। संविधान दिवस के अवसर पर स्थानीय शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में भारतीय संविधान पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए संविधान के प्रति अपनी समझ, ज्ञान और जागरूकता का परिचय दिया। यह प्रतियोगिता कक्षा 9 व 10 तथा कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों के लिए दो अलग-अलग संवर्गों में संपन्न हुई।
जूनियर वर्ग (कक्षा 9 व 10) का परिणाम
कक्षा 9 व 10 संवर्ग में 22 अंक प्राप्त कर आदर्श पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया। 19 अंकों के साथ प्रियांशु निषाद द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि 18-18 अंक प्राप्त कर प्रियांशु गुप्ता, शिवांश विश्वकर्मा, उषा कुमारी और ज्योति शुक्ला ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग (कक्षा 11 व 12) का परिणाम
इसी क्रम में कक्षा 11 व 12 संवर्ग में 23 अंक प्राप्त कर आर्सी अहमद ने प्रथम स्थान हासिल किया। 22 अंकों के साथ रागिनी जायसवाल द्वितीय तथा 19 अंक प्राप्त कर प्रिया शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
संवैधानिक मूल्यों के प्रति किया गया जागरूक
प्रतियोगिता में दोनों संवर्गों के लिए 40-40 बहुविकल्पीय प्रश्न निर्धारित किए गए थे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के मूल्यों, प्रावधानों और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह गौर के निर्देशन में आयोजित यह प्रतियोगिता विधिक साक्षरता क्लब के नोडल प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रमोद चौबे की देखरेख में सफलतापूर्वक सं
पन्न हुई।
Continue With Google
Comments (0)